World Homeopathy Day 2023: विश्व होम्योपैथी दिवस आज, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत और कौन हैं इसके जनक

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 10, 2023, 05:55 AM IST

World Homoeopathy Day 2023: होम्योपैथी दो यूनानी शब्दों, होमियोस और पथोस का मिश्रण है। होमियोस का अर्थ है समान और पथोस का अर्थ है दुख। प्रसिद्ध वैज्ञानिक और चिकित्सक डॉ. सैमहुएल हैनीमैन ने ही होम्योपैथिक दवा की खोज की थी।

World Homoeopathy Day 2023: हर साल 10 अप्रैल यानी आज भारत समेत दुनियाभर में विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day) होम्योपैथी और चिकित्सा में इसके योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इसका मकसद होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति (Homeopathic Medicine) के बारे में लोगों जागरूक करने के साथ लोगों को इसके फायदे बताना है। इस दिन खासतौर से विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां लोगों को होम्योपैथी और दवाओं के फायदे के बारे में बताया जाता है।

World Homeopathy Day, World Homeopathy Day 2023, Homeopathy Day

World Homeopathy Day 2023: वर्ल्ड होम्योपैथी डे आज।

भारत में होम्योपैथी सबसे लोकप्रिय चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। ये आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) सेवाओं में दूसरे स्थान पर है। आज भारत समेत पूरी दुनिया में लोग होम्योपैथी दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं।

End of Feed