World Health Day: भारत ने पूरी दुनिया को दी हैं सेहतभरी ये आदतें, अमेरिका इंग्लैंड भी लगा चुके हैं मुहर

Traditional Indian Healthy Habits: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इस लेख में हम आपको भारतीय संस्कृति की कुछ ऐसी स्वस्थ आदतें बता रहे है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं और बड़े-बड़े देश भी इनके फायदों का समर्थन करते हैं। इस साल भी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा।

Traditional Indian Healthy Habits: प्राचीन काल से ही कुछ भारतीय पारंपरिक आदतें हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। ये आदतें न सिर्फ हमें सभ्य बनाती है, बल्कि इनका हमारे स्वास्थ्य के साथ भी गहरा संबंध है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि मोडर्न होने के चक्कर में हम लोग अपनी पारंपरिक आदतों को छोड़कर विदेशी संस्कृति को अपना रहें, जबकि भारतीय संस्कृति का कोई मुकाबला नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आज विदेशों में भी भारतीय संस्कृति को आदतों को अपनाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति की ऐसी कई आदतें हैं, जो विदेशों में भी बहुत प्रचलित हैं और बड़े-बड़े देश भी इनके फायदों पर अपना समर्थन दे चुके हैं। हर साल की तरह इस साल भी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा, जिससे कि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के महत्व को समझाया जा सकता है, स्वस्थ रहने को लेकर जागरूक किया जा सकते और बीमारियों से बचाया जा सके। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इस लेख में हम आपको भारतीय संस्कृति की कुछ ऐसी स्वस्थ आदतें बता रहे है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं और बड़े-बड़े देश भी इनके फायदों का समर्थन करते हैं।

Traditional Indian Healthy Habits

Traditional Indian Healthy Habits

भारतीय संस्कृति की स्वस्थ आदतें - Traditional Indian Healthy Habits In Hindi

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाना

मिट्टी के बर्तनों में पका खाना बहुत ही स्वादिष्ट और लाभकारी होता है। मिट्टी के बर्तनों में भोजन धीरे-धीरे पकता है। मिट्टी के बर्तन में पके भोजन का पोषण बरकरार रहता है, जबकि कुकर में कई जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

End of Feed