How To Prepare Food Safety: सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान बहुत आवश्यक है। लेकिन कई बार सिर्फ भोजन को हेल्दी सिर्फ उसका पोषण नहीं बनाता है। आप भोजन को किस तरह तैयार किया गया है या आप जो भोजन करते हैं, इसका भी बहुत महत्व है। हम दिनभर में बहुत सी ऐसी चीजें खाते हैं जो होती तो बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से वह दूषित हो जाती हैं। दूषित भोजन से हमारा अर्थ उस भोजन से है जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या रसायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं। ये सभी हमारे भोजन को असुरक्षित बनाते हैं। यह गंदगी और कीटाणुओं के संपर्क में आया हुआ भोजन या सड़ा हुआ भी हो सकता है। यह असुरक्षित भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह होता है।
How To Prepare Food Safety
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर रोज 16 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस असुरक्षित भोजन खाने की वजह से डायरिया से लेकर कैंसर तक 200 से भी अधिक बीमारियां हो सकती हैं। इसकी वजह से शरीर में कुपोषण की स्थिति देखने को मिल सकती है। यह छोटे बच्चों और बुजुर्गों को जल्दी बीमार बना सकता है। इसलिए सुरक्षित तरीके से भोजन तैयार करना बहुत आवश्यक है। इसके महत्व को समझाने और लोगों को फूड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 जून को विश्व फूड सेफ्टी दिवस मनाया जाता है। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने भोजन को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सुरक्षित भोजन के लिए भोजन तैयार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - Tips To Prepare Safe Food In Hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, असुरक्षित भोजन की वजह से लोगों को बीमार बनाने और सेहत को नुकसान पहुंचने के आंकड़े काफी चिंतन का विषय है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि भोजन से रख-रखाव से संबंधित केवल कुछ ही कारक हर जगह खाद्य जनित बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। आप इन्हें ध्यान में रखते हुए अपने भोजन को दूषित होने से बचा सकते हैं।
कई घंटे पहले भोजन तैयार न करें
बहुत से लोग खाने से कई घंटे पहले भोजन तैयार करके रख लेते हैं और इन्हें लंबे समय तक ऐसे ही छोड़ देते हैं। आपको बता दें कि इस तरह भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
सही तरीके से स्टोर करें
भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए अच्छी तरह ढक कर रखना और स्टोर करना बहुत आवश्यक है। आप किस तापमान पर भोजन को स्टोर करके रखते हैं यह भी बहुत मायने रखता है। गर्म तापमान में अधिक समय रखने से बचें। भोजन को ठंडा होने के कुछ समय बाद ही ठंडे स्थान या फ्रिज में स्टोर करें।
तेल को अधिक पकाना
जब आप भोजन पकाते समय तेल को अधिक समय तक तेज तापमान पर गर्म करते हैं, तो इस स्थिति में तेल में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। यह हमारे भोजन को बनाता है।
अधिक पकाने से बचें
बहुत से लोग बार-बार गर्म करके भोजन को खाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। इसकी वजह से हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न हो सकते हैं।
भोजन खाते समय साफ-सफाई का ध्यान न रखना
फूड को अच्छी तरह नहीं धोना, चॉपिंग बोर्ड और चाकू की साफ-सफाई का ध्यान न रखना आदि भी भोजन को दूषित बनाने में योगदान देती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
