World Blood Donor Day: सेहत के लिए अच्छा होता है रक्तदान, खून डोनेट करने के बाद न करें ये गलतियां, फायदे के बजाए हो सकता है नुकसान

World Blood Donor Day 2024: अगर आप रक्तदान करते हैं या रक्तदान करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। रक्तदान के बाद कुछ गलतियां आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां जानें रक्तदान के बाद क्या करने से बचें।

World Blood Donor Day 2024: हर रोज अस्पताल में लाखों लोगों की सर्जरी की जाती है। अस्पताल में आए दिन ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिनमें या तो सर्जरी के दौरान या किसी दुर्घटना की वजह से मरीज के शरीर के ब्लड लॉस बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे में उन्हें इलाज के दौरान बाहर रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। ऐसे भी बहुत से मरीज होते हैं, जिन्हें तुरंत खून चढ़ाया जाए तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है। अस्पतालों में खून की कमी के चलते बहुत बाहर ऐसा होता है कि मरीज को समय पर खून नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से रोज कई लोगों की जानें जाती हैं। इसलिए रक्तदान करना बहुत आवश्यक है। अगर आप रक्तदान करते हैं, तो इससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसलिए इसे महादान कहा जाता है और बहुत पुण्य का कार्य माना जाता है। आपको बता दें कि रक्तदान करना व्यक्ति के खुद के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में रक्त की नई कोशिकाएं बनती हैं और रक्त की शुद्धि होती है। लेकिन रक्तदान करने से पहले और बाद में कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। अक्सर लोग रक्तदान के बाद कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप भी रक्तदान करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसके बाद कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mistakes To Avoid After Donating Blood

Mistakes To Avoid After Donating Blood

रक्तदान करने के बाद न करें ये गलतियां - Mistakes To Avoid After Donating Blood In Hindi

पर्याप्त तरल पदार्थ न पीना

रक्त दान के शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी से व्यक्ति को कमजोरी और चक्कर आने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फलों का रस और पानी का सेवन बढ़ा दें।

End of Feed