Word Brain Tumor Day: हर साल 8 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस, कब हुई थी शुरूआत - जानें इसका महत्व और थीम

Word Brain Tumor Day 2024: मस्तिष्क में ट्यूमर का विकास होना एक गंभीर स्थिति है, जिसका शिकार हर साल देश में हजारों लोग होते हैं। इस बीमारी से व्यक्ति की जीवित रहने की औसत बहुत कम होती है। इसलिए इसकी रोकथाम और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है।

Word Brain Tumor Day 2024: ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में कोशिकाओं की अनावश्यक या असामान्य वृद्धि है। यह एक गंभीर स्थिति है, क्योंकि जब मस्तिष्क के भीतर ट्यूमर की वृद्धि होती है और तो इसकी वजह से उस हिस्से पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से ब्रेन फंक्शन प्रभावित होती है, शरीर मं भी कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर एक जानलेवा स्थिति है, अगर समय रहते इसका निदान और उपचार नहीं किया जाता है, तो इसकी वजह से व्यक्ति की जान जा सकती है। आंकड़ों की मानें तो सिर्फ भारत में हर साल 40,000-50,000 लोगों में ब्रेन ट्यूमर का निदान होता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इनमें 20% मामले बच्चों के होते हैं। ब्रेन ट्यूमर से व्यक्ति की जीवित रहने की मृत्यु दर सिर्फ औसतन 34.4 प्रतिशत है। ऐसे में लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ जीवनशैली के साथ ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम करने और इससे बचाव में मदद मिल सकती है। इसलिए ब्रेन ट्यूमर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है।

Word Brain Tumor Day 2024

Word Brain Tumor Day 2024

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का इतिहास - World Brain Tumor Day History

ब्रेन ट्यूमर दिवस की शुरुआत 2000 के दशक में की गई थी। आपको बता दें कि पहली बार विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 8 जून 2000 को मनाया गया था। असल में उस समय डॉयचे हिरनटुमोरहिल्फे ईवीइस जो जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन के सदस्य थे ने इस गंभीर बीमारी का इलाज ढूंढने, इसको लेकर शोध पर काम करने और ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। यहीं से ब्रेन ट्यूमर दिवस की नींव पड़ी। इस अभियान की मदद से लोगों को बीमारी को लेकर शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा था। समय के साथ इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली, जिसके बाद विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस को वैश्विक दिवस स्थापित करने के प्रयास किए गए। 8 जून 2010 को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया।

End of Feed