World Organ Donation Day: हर साल 13 अगस्त को क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस, क्या है इतिहास - जानें इसका महत्व और थीम

World Organ Donation Day 2024: दुनियाभर में हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का महत्व बहुत ही खास है। साथ ही, इसका इतिहास भी बड़ा रोचक है। अंगदान को महादान माना जाता है। इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है।

World Organ Donation Day 2024: हमारे शरीर का एक-एक अंग बहुत आवश्यक है। अगर शरीर में एक भी अंग अपना काम करना बंद कर दे, तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु भी हो सकती है। फिर भी आजकल हम देखते हैं कि लोगों में किडनी फेल, हार्ट या लिवर फेल आदि जैसी स्थितियां बहुत आम होती जा रही हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके शरीर के कुछ अंग किसी कारण डैमेज हो जाते हैं और पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं। वहीं, बहुत से लोग जन्म से ही कुछ तरह की स्थितियों से जूझ रहे होते हैं जैसे अंधापन। इस तरह की स्थितियों में डॉक्टर के पास मात्र एक उपचार है, वह है ऑर्गन ट्रांसप्लांट।

World Organ Donation Day 2024

World Organ Donation Day 2024

डॉक्टर किसी व्यक्ति के शरीर से डैमेज अंग को निकालकर किसी दूसरे व्यक्ति का अंग लगा सकते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह लाभ मिल पाता है। क्योंकि, डॉक्टर के पास ट्रांसप्लांट करने के लिए अंग ही नहीं होते हैं। इसके लिए लोगों का अंगदान करना बहुत जरूरी है। ऐसे में अंग दान के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है। इसके माध्यम से लोगों को अंग दाताओं के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

End of Feed