क्या होता है ल्यूपस, हर साल 10 मई को क्यों मनाया जाता है World Lupus Day, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

World Lupus Day 2025 Significance History Theme: हर साल 10 मई को दुनियाभर में वर्ल्ड ल्यूपस डे मनाया जाता है। यह एक मौका है उन सभी लोगों के साथ खड़े होने का जो इस खामोश और मुश्किल बीमारी से लड़ रहे हैं। हमें चाहिये कि हम ल्यूपस के बारे में बात करें, जानकारी फैलाएं और इस बीमारी को छिपाने की बजाय समाज के सामने लाएं। चलिए जानते हैं क्यों मनाया जाता है विश्व ल्यूपस दिवस, इसका इतिहास, महत्व और 2025 की थीम।

World Lupus Day 2025 Significance History Theme: ल्यूपस एक ऐसा नाम है, जो ज्यादातर लोगों ने पहली बार सुना होगा या सुना भी हो तो सही जानकारी शायद बहुत कम लोगों के पास होगी। यह कोई सामान्य बीमारी नहीं है, बल्कि एक गंभीर और जटिल ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम अपना ही दुश्मन बन जाती है और शरीर के ही अंगों और टिशु पर हमला करने लगती है। इसका असर त्वचा, जोड़ों, किडनी, फेफड़ों, दिल और यहां तक कि दिमाग तक पर भी पड़ सकता है।

World Lupus Day 2025 Significance History Theme

World Lupus Day 2025 Significance History Theme

इसी बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 मई को वर्ल्ड ल्यूपस डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है कि लोग इस बीमारी को समझें, समय पर इलाज करवाएं और जो लोग इससे जूझ रहे हैं, उन्हें भावनात्मक और सामाजिक समर्थन मिल सके।

End of Feed