World Bicycle Day 2024: हर साल 3 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, क्या है महत्व? यहां जानें इसका इतिहास

World Bicycle Day 2024: शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ साइकिल चलाना परिवहन का एक अच्छा तरीका है। यह पर्यावरण के अनुकूल है। नियमित साइकिल चलाने से गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए इसके महत्व को समझाने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

World Bicycle Day 2024: शारीरिक रूप से एक्टिव रहना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि जिम में वजन उठाकर ही आप स्वस्थ रह सकते है। कुछ मीडियम इंटेंसिटी वाले सरल व्यायाम जैसे पैदल चना, स्विमिंग, सीढ़ियां चढ़ना-उतरा आदि करके भी स्वस्थ रहा जा सकता है। साइकिल चलाना भी शरीर के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसमें आपकी शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियां यूज होती हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसके स्वास्थ्य लाभों से अनजान हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साइकिल चलाने जैसी एक्सरसाइज करने से हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी गंभीर बीमारियों के विकास को रोकने में मदद मिल सकती है। लोगों तक साइकिल चलाने के महत्व को समझाने और इसके स्वास्थ्य लाभों को प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 1 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है।

World Bicycle Day 2024

World Bicycle Day 2024

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास - World Bicycle Day History In Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अप्रैल 2018 में विश्व साइकिल दिवस की घोषणा की। पिछले कुछ दशकों में साइकिल चलाने के लाभों को स्वीकार करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना शुरू किया है। यह परिवहन का एक सरल तरीका है, जो न सिर्फ किफायती है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह स्वच्छ हवा को बढ़ावा देती है। साइकिल के इन बहुमुखी लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महासभा ने हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया।

End of Feed