National Doctors Day 2024: जब भी हम शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करते हैं, तो व्यक्ति के मन में सबसे पहला विचार डॉक्टर के पास जाने का आता है। छोटी-छोटी से समस्या हो या गंभीर बीमारी, डॉक्टर ही एक ऐसा व्यक्ति है जिसके पास मानव शरीर की सभी परेशानियों का उपचार है। डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। क्योंकि वही, आपातकालीन स्थितियों में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बाहर निकालने का काम करते हैं। रोज न जाने कितने लोगों को डॉक्टर की वजह से जीवनदान मिलता है। डॉक्टर लोगों को नया जीवन देते हैं, इसलिए समाज में उन्हें महानायक कहा जाता है। हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की बहुत अहम भूमिका है। मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।
National Doctors Day 2024
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास - National Doctors Day History In Hindi
आपको बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रसिद्ध डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय और सभी डॉक्टर के सम्मान में मनाया जाता है। आपको बता दें कि इनका जन्म 1 जुलाई 1882 हुआ था। उनका निधन 80 वर्ष की आयु में 1 जुलाई को ही 1962 में हो गया था। आपको बता दें कि डॉ. बिधान को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह बहुत प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थे। उनके सम्मान और सभी डॉक्टरों को श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। जो लोगों की सेवन के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, यह दिवस उन्हें सम्मान देने का एक जरिया है।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम - National Doctors Day History 2024 Theme In Hindi
हर साल डॉक्टर का विषय अलग-अलग होता है। इस साल राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' है। यह थीम डॉक्टर द्वारा अपने दैनिक अभ्यास में किए जाने वाले समर्पण पर जोर देती है। वह अपने जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में भूमिका निभाते हैं, यह उनके कार्य की सराहना और मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
