साइनस जिसे साइनोसाइटिस नाम से भी जाना है, नाक से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। साइनस में हमारी नाक की गुहाओं यानी नॉस्ट्रिल्स में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने तक में परेशानी होने लगती है। साइनस एक ऐसी समस्या है जिसमें नाक बंद होना, सिरदर्द, बलगम जमा होना, नाक से पानी बहना और चेहरे पर सूजन आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। यदि आप साइनस की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको कुछ घरेलू उपाय जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको इसके लिए कारगर 3 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
सर्दियों में क्यों बढ़ती है साइनस की समस्या?
सर्दियों में कम तापमान के कारण आपको सर्दी-जुकाम की समस्या पैदा हो जाती है। जिसका यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो ये साइनस की समस्या का कारण बन जाती है। इसके अलावा ठंड के सीजन में एलर्जी, बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन, मौसम में बदलाव कई तरह के कारण साइनस की वजह बन जाते हैं।
1. भाप लें
भाप लेने से हमारे नाक के द्वार खुलते हैं जिससे साइनस के कारण हुई कंजेशन से राहत मिलती है। साइनस होने पर आपको दिन में 2-3 बार स्टीम जरूर लेनी चाहिए। भाप लेते समय आप पानी में कपूर, पुदीने का तेल या नीलगिरी का तेल डाल सकते हैं।
2. अदरक की चाय
चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक आपको साइनस से काफी राहत दिलाता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक की चाय बनाकर पीने से आपको साइनस की समस्या में राहत मिलती है।
3. हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साइनस से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
