World Arthritis Day - सर्दियों आते ही क्यों बढ़ने लगता है अर्थराइटिस का दर्द? जानें अर्थराइटिस के कारण और बचाव के उपाय

World Arthritis Day 2025 : जैसे-जैसे सर्दियां नजदीक आती हैं वैसे-वैसे आपकी सेहत के लिए कई तरह की मुसीबत खड़ी हो जाती है। सामान्य खांसी-जुकाम से लेकर अर्थराइटिस के दर्द तक की समस्या सर्दियों में बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं सर्दियों में यह समस्या क्यों बढ़ती है और क्या हैं इससे बचाव के उपाय...

World Arthritis Day 2025 : सर्दियों का मौसम आते ही न केवल सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ते हैं, बल्कि कई और भी हेल्थ प्रॉब्लम के मरीजों की संख्या में भी उछाल देखने को मिलता है। जिसमें एक अर्थराइटिस भी मुख्य है। अर्थराइटिस के मरीजों में जोड़ों का दर्द, सूजन और जोड़ों में जकड़न की समस्या सर्दियां शुरू होते ही बढ़ने लगती है। ठंडी हवा और कम तापमान मिलकर शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों पर असर डालती है। जिससे दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं सर्दियों में अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने के कारण और इससे बचाव के उपाय...

World Arthritis Day

सर्दियों में अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने के कारण - Causes of Arthritis Pain in Hindi

लो ब्लड सर्कुलेशन

सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है। जिससे जॉइंट्स में खून का प्रवाह कम होने लगता है। इससे जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है।

End of Feed