How To Check Purity Of Milk at Home: दूध में अब तक आप पानी की मिलावट सुनते आ रहे होंगे, लेकिन इन दिनों ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जब दूध को गाढ़ा करने के लिए मिलावटखोर इसमें सफेद पाउडर मिला रहे हैं। बता दें यह पाउडर नहीं बल्कि धीमा जहर है, जो आपके शरीर के अंगों को धीरे धीरे गलाता (How To Check Purity Of Milk) जाता है। जी हां दूध की मात्रा बढ़ाने व इसे गाढ़ा करने के लिए इसमें यूरिया, फार्मेलिन, कास्टिक सोडा, बोरिक एसिड, डिटर्जेंट, हाइड्रोजन पराक्साइज जैसे कैमिकल मिलाए जाते हैं। इन दिनों मिलावटी दूध में माल्टोडेक्सट्रिन की मिलावट काफी चर्चा में है।
How To Check Purity Of Milk: दूध में मिलाया जा रहा सफेद पाउडर, स्वास्थ्य के लिए जहर
यह एक तरह का पाउडर होता है, जिसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा (How To know Purity Of Milk) होती है। इसका इस्तेमाल दूध को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। यह सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है। यह ना केवल गंभीर बीमारियों को दावत देता है बल्कि आपको धीमे धीमे मौत के मुंह में धकेलता है। ऐसे में यदि आप भी बाहर से दूध खरीद रहे हैं, तो पीने से पहले इसकी जांच जरूर करेंगे। हाल ही में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने लोगों को आगाह करते हुए दूध में मिलावट को जांचने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं। इस तरह आप दूध में केमिकल की मात्रा को घर पर ही परख सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
