मसूड़ों से आ रहा है खून तो न करें अनदेखा, शरीर में इस विटामिन की कमा हो सकता है संकेत - तुरंत करें ये काम

Vitamin Deficiency Causes Bleeding Gums: अगर आपको भी ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आने की समस्या परेशान कर रही है, तो यह शरीर में कुछ कमियों का संकेत हो सकता है। कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी से इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है। जानें किस विटामिन की कमी से मसूड़ों से खून आता है।

Vitamin Deficiency Causes Bleeding Gums: अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग जब सुबह दांतों को ब्रश कर रहे होते हैं, तो उनके मसूड़ों से खून आने लगता है। हालांकि, कई बार इसका कारण गलत तरीके से दांतों का ब्रश करना या गलत टूथ ब्रश का प्रयोग हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों के साथ यह भी देखने को मिलता है उनके मसूड़ों में काफी सूजन रहती है और छूने पर ही उनसे खून निकलने लगता है। ऐसा सिर्फ ब्रश करने के दौरान ही नहीं, बल्कि किसी भी समय देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के साथ कुछ समय से लगातार ऐसा हो रहा है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कई बार शरीर में किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मसूड़ों से खून आने की समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह शरीर में पोषण की कमी का संकेत भी हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि मसूड़ों से खून आने की समस्या किस विटामिन की कमी के कारण हो सकती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Vitamin Deficiency Causes Bleeding Gums

Vitamin Deficiency Causes Bleeding Gums

किस विटामिन की कमी से मसूड़ों से खून आता है - Which Vitamin Deficiency Cause Bleeding Gums In Hindi

आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के मसूड़ों से खून आता है, तो ऐसे में शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। हमारे मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए यह विटामिन बहुत आवश्यक होता है। जब आप पर्याप्त मात्रा में अपनी डाइट से यह विटामिन नहीं लेते हैं और शरीर में इसकी गंभीर रूप से कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से आपको मसूड़े कमजोर हो सकते हैं। यह मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुच आवश्यक है।

End of Feed