Which Plant Can Be Used To Treat Snake Bite: सांप का जहर बहुत ही खतरनाक होता है। अगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना बहुत आवश्यक होता है। सांप का जहर कुछ मिनटों में पूरे शरीर में फैल जाता है। इससे व्यक्ति की सांसे धीरे-धीरे बंद होने लगती हैं। आपको बता दें कि तुरंत उपचार न मिलने पर सांप के जहर की वजह से व्यक्ति की तुरंत चंद मिनटों में मृत्यु हो सकती है। इसलिए गांव या जंगली इलाकों में रहने वालों को बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर सांप आदि बहुत अधिक देखने को मिलते हैं। आमतौर पर जब एक व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो व्यक्ति की जान बचाने के लिए जहर को मुंह से चूसकर बाहर निकाला जाता है।
Which Plant Can Be Used To Treat Snake Bite
लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रकृति ने हमें एक ऐसा पौधा भी दिया है जो सांप के जहर का एंटीडोट साबित हो सकता है। आपको बता दें कि अगर इस पौधा सांप के जहर को कम और बेअसर करने की क्षमता रखता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा पौधा है जो सांप के जहर का असर खत्म कर सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
सांप के जहर को खत्म कर सकता है ये पौधा
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सांप के जहर को कम करने वाले इस पौधे का ज्यादातर लोग सेवन करते हैं। इसकी खूब सब्जी बनाकर खाई जाती है। यह पौधा कोई और नहीं बल्कि कंटोला है, जिसे लोग ककोड़ा भी कहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो उस स्थान पर इस कंटोला का पेस्ट बनाकर लगाने से सांप के जहर का असर कम किया जा सकता है और किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। इसमें कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो सांप के जहर को बेअसर कर देते हैं।
सेहत के लिए होता बहुत फायदेमंद
अगर आप नियमित कंटोला को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव और सेहत को जबरदस्त लाभ प्रदान करने में मदद मिल सकती है जैसे,
- इसमें कैलोरी कम होती है जिससे यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
- इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो इसे आंत और पाचन क्रिया के लिए अच्छा बनाते हैं।
- यह शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर है, त्वचा और आंखों को हेल्दी रखता है।
- डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है
- दिल की बीमारियों को कोसों दूर रखता है
- कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव में मददगार है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
