इन लोगों को होता है किडनी फेल्योर का ज्यादा खतरा, हल्के में न लें ये 3 बीमारियां निकाल देती हैं किडनी की जान

लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बीमारियों के कारण आपको कई तरह की गंभीर समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। जी हां आपको आज हम 3 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें किडनी फेल होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बढ़ती उम्र और खानपान की गलतियां आपकी सेहत के लिए काफी परेशानियां पैदा कर देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें। हाल ही में एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ क्रोनिक बीमारियों के कारण किडनी फेल होने जैसी कंडीशन बढ़ती जा रही है। वहीं यदि आपकी उम्र ज्यादा है और क्रोनिक डिजीज के शिकार हैं, तो आपको किडनी फेल्योर का खतरा काफी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

kidney failure risk

शोध में हुआ खुलासा

हाल में जर्नल ऑफ द अमेरिकन जेरिएट्रिक सोसायटी में छपी एक स्टडी की मानें तो डायबिटीज, हाई बीपी, और हार्ट डिजीज जैसे रोगों का बुरा असर आपकी किडनी पर पड़ता है। जी हां इन रोगों से जूझ रहे लोगों को किडनी फेल होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कार्डियो मेटाबोलिक रोग जैसे दिल से जुड़ी बीमारी और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं जैसे- डायबिटीज, हाई बीपी, और हार्ट डिजीज हमारी किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

डायबिटीज

डायबिटीज टाइप-1 हो या टाइप-2 दोनों ही आपकी किडनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। क्योंकि आपका हाई शुगर लंबे समय तक खून में मिलते हुए किडनी की लाखों छोटी फिल्टरिंग कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। जिससे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed