Cholesterol Level In Male: पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए? एक क्लिक में जानिए

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 15, 2023, 11:56 AM IST

Cholesterol Level In Men: कोलेस्ट्रॉल एक लुब्रिकेंट की तरह होता है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है। यह शरीर में हार्मोन को नियंत्रित करने के अलावा सूरज की रोशनी को विटामिन डी में बदलने में मदद करता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर स्वस्थ रखता है। यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है।

Cholesterol Level In Male: हाल के दिनों में पुरुषों और महिलाओं की भागदौड़ भरी जिंदगी में तरह-तरह की परेशानियां बढ़ने लगी हैं. इसी तरह पुरुषों की भी समस्या कम नहीं है। पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर क्या होना चाहिए। ताकि कोई भी समस्या आने से पहले ही आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

Cholesterol, Cholesterol Level, Cholesterol Causes

Cholesterol Level In Men:बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है जानलेवा

कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा तरल पदार्थ है जो हमारे रक्त में मौजूद होता है। यह रक्त प्लाज्मा द्वारा ले जाया जाता है। हमारे शरीर में 2 प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला है लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी एलडीएल, जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है और दूसरा है बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे शरीर के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा हो सकता है, जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed