गर्मियों में वॉक करने का क्या है सही समय? कितनी देर टहलना सेहत के लिए फायदेमंद, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 1, 2024, 02:32 PM IST

टहलना यानी वॉक करना स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। डॉक्टर्स भी रोजाना 30 मिनट वॉक करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि किस समय वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी में किस समय वॉक करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये वेट लॉस के साथ साथ हार्ट और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक साबित होता है। लेकिन भयंकर गर्मी की वजह से कई लोग वॉक पर नहीं जा पाते हैं। कुछ लोग समय निकालकर सुबह वॉक करने जाते हैं तो कुछ लोग शाम को वॉक करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि गर्मी के मौसम में किस वक्त वॉक करना सही रहता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि गर्मी में किस वक्त वॉक करना चाहिए।

Benefits of Walking in Hindi

फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो सुबह 7 से 9 बचे के बीच वॉक करने का सही समय रहता है। तेज धूप और गर्मी में वॉक करना हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर भीषण गर्मी है तो सुबह 5 बजे से 7 बजे तक वॉक कर लेना चाहिए। धूप या हीट वेव के दौरान वॉक करने से बचना चाहिए। अगर आप फिर भी वॉक कर रहे हैं तो ये आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। वहीं ज्यादा देर तक टहलना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सुबह या शाम के वक्त 30-40 मिनट तक का वॉक करना बेहद फायदेमंद होता है।

End of Feed