हड्डियों को खोखला कर देता है ऑस्टियोपोरोसिस रोग, जानें पुरुष या महिला दोनों में कौन होता है ज्यादा शिकार

What is Osteoporosis In Hindi : ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ा एक ऐसा रोग है जिसमें हमारी बोन डेंसिटी कमजोर होने लगती है। इससे कारण हमारी हड्डियों में आसानी से फ्रैक्चर की समस्या हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस महिला या पुरुष किसे ज्यादा होता है, आइए जानते हैं क्या है ऑस्टियोपोरोसिस रोग?

ऑस्टियोपोरोसिस रोग में हमारी हड्डियां अपना कैल्शियम खोना शुरू कर देती हैं। जिससे हमारी हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है। यही कारण है कि इस रोग के कारण लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर की संभावना काफी बढ़ जाती है। यदि समय रहते इस समस्या का निदान न किया जाए तो समस्या काफी गंभीर हो जाती है। हालांकि ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अक्सर 50 साल की आयु के बाद होने की संभावना होती है। लेकिन आज बदलते लाइफस्टाइल में ये रोग कम आयु के लोगों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। वहीं कुछ समय पहले तक ये रोग अक्सर महिलाओं में देखने को मिलता था लेकिन आज इसके शिकार पुरुष भी काफी संख्या में होते हैं। आज हम आपको इस रोग के बारे में बताने जा रहे हैं।

osteoporosis

क्यों होता है ऑस्टियोपोरोसिस? (Causes of Osteoporosis)

हमारी हड्डियां प्रोटीन, कैल्शियम और कोलेजन जैसे तत्वों से बनी होती हैं। वहीं जब हमारी हड्डियां अपना धनत्व खोने लगती हैं, तो इस स्थिति तो ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। ऐसी स्थिति में हमारी हड्डियों में आसानी से फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। बोन डेंसिटी कम होने के पहले स्तर को 'ऑस्टियोपेनिया' नाम से जाना जाता है। वहीं जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसे ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है।

End of Feed