नोरोवायरस के अमेरिका में बढ़ रहे हैं तेजी से मामले, जानिए क्या है ये खतरनाक वायरस, जिसने बढ़ा दी लोगों कि चिंता

अमेरिका में नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां की सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने नोरोवायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी है, जिसमें नवंबर में 69 मामले दर्ज किए गए थे और दिसंबर की शुरुआत में 91 मामले दर्ज किए गए। नोरोवायरस बहुत तेजी से फैलता है, आइए जानते हैं इससे जुड़ी काम की सारी बातें।

What is Norovirus in Hindi: यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के नए डेटा के हिसाब से अमेरिका में पेट से जुड़ी तकलीफ पैदा करने वाले नोरोवायरस के मामलों में तेजी आ रही है। नोरोवायरस को विंटर वोमिटिंग बग भी कहते हैं। ये बहुत ज्यादा संक्रामक होता है। दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में नोरोवायरस के 91 मामले रिपोर्ट हुए वहीं पूरे नवंबर में 69 मामले दर्ज किए गए थे। नोरोवायरस के मामलों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है, और वे वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों के महत्व पर जोर दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी सभी जरूरी बातों को।

what is norovirus

अमेरिका में कैसे फैला नोरोवायरस

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार लॉस एंजिल्स के एक रेस्टॉरेंट में ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा से मंगवाए गए कच्चे सीपों (रॉ ओएस्टर) को परोसा गया, जिसने 80 लोगों को नोरोवायरस से इंफेक्ट कर दिया। इन सीपों का रिकॉल जारी होने से पहले इन्हें 14 अमेरिकी राज्यों में बेचा जा चुका था। भारत में नोरोवायरस के कुछ मामले केरल में देखे गए हैं।

End of Feed