Water Drinking tips: पानी पीना हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है यह हम सब जानते हैं। गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है, ऐसे में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचना है तो पानी पीते रहना चाहिए। हालांकि पानी पीने के अपने कुछ नियम हैं और अगर आप ये नियम नहीं जानते हैं तो आप गलत तरीके से पानी पी रहे हैं। पानी पीने को लेकर इतने सारे सवाल और कंफ्यूजन रहते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं पानी पीने के नियम-
Rules fo Drinking Water
पानी कैसे पिएं
पानी को पिएं नहीं बल्कि खाएं यानी पानी के सिप को पानी को मुंह के अंदर लें, कुल्ला करें और फिर उस पानी को पी जाएं। इसका फायदा यह होता है कि आपके मुंह के अंदर सलाइवा पैदा होता है और वह पानी के साथ मिक्स हो जाता है। जैसे सलाइवा खाने को पचाने के लिए जरूरी है वैसे ही सलाइवा लिक्विड को डाइजेस्ट करने के लिए भी बहुत जरूरी है। सुबह के समय ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं। व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।
किस टेंपरेचर पर पानी पिएं
ज्यादा ठंडा और ज्यादा गर्म पानी दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी मटके का इस्तेमाल करें। वह पानी को रूम टेंपरेचर पर ठंडा रखता है। खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से शरीर के ज्वाइंट वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं।
खाने के साथ पानी कितना लें
खाना खाने से एक घंटा पहले या 1 घंटे बाद ही पानी पिएं। खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए यदि पानी पिएं भी तो एक या दो सिप पूरी की पूरी बोतल या गिलास ना खत्म करें। खाना खाते समय आपके पेट में खाने को पचाने के लिए एक अग्नि होती है जिसे जठर अग्नि कहते हैं। खाना खाते वक्त, पहले या बाद में पानी पीने से यह अग्नि बुझ जाती है, और फिर हमारा खाना अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाता।
पानी पीने का सही बोतल
पानी पीने के लिए मिट्टी का बोतल या गिलास का बोतल दोनों ही सही है लेकिन किसी भी तरह की प्लास्टिक की बोतल बिल्कुल भी सही नहीं है। प्लास्टिक में मौजूद माइक्रो फाइबर उस पानी में पूरी तरह से मिल जाते हैं। इसलिए प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के साथ ही हम ढेर सारे माइक्रो प्लास्टिक भी पीते हैं।
रोज कितना पानी पिएं
एक औसत अनुसार 1 से 3 लीटर पानी हर व्यक्ति को दिन भर में पीना चाहिए। शरीर को कितना पानी चाहिए इसे चेक करने का आसान तरीका है कि आपकी यूरिन का कलर बहुत पीला हो रहा है मतलब आपका शरीर डिहाइड्रेट है पानी की जरूरत है। यदि आप के यूरिन का कलर हल्का पीला या सफेद है, इसका मतलब आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
