ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठने से सेहत को मिलते हैं ये 4 लाभ, फायदे जान छोड़ देंगे समय से बिस्तर

रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, ऐसी सलाह अक्सर फिट रहने के लिए दी जाती है। यदि आप रोज सुबह जल्दी उठने की आदत बना लेते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं रोज सुबह जल्दी उठने के फायदों के बारे में विस्तार से...

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मानते हैं कि हमें सूर्य की पहली किरण धरती पर पड़ने से पहले ही अपना बिस्तर छोड़ देना चाहिए। यह न केवल आपके दिमाग को दुरुस्त करता है बल्कि यह आपकी शारीरिक सेहत को भी शानदार बनाए रखता है। सुबह 4-5 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। बेहद शांतिपूर्ण इस समय में आप अपनी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सेहत को होने वाले कई तरह के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

benefits of early weakup

त्रिदोष का संतुलन

आयुर्वेद हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना आपके त्रिदोष को शांत करता है। जी हां हमारा शरीर वात, पित्त और कफ तीन दोषों से मिलकर बना होता है। जिसकी सम स्थिति हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। इसलिए यदि आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो ये तीनों दोष आपके सामान्य रहते हैं।

End of Feed