ये 3 लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर में कम है विटामिन बी 12, न करें नजरअंदाज करने की गलती

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने, नसों को स्वस्थ रखने, दिमाग के सही कामकाज को बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसकी मदद से डीएनए सही तरह से बनता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार सुचारू रहता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। यहां से आप उन संकेतों यानी लक्षण के बारे में जान सकते हैं।

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन हमारे शरीर के लिए उतने ही जरूरी हैं जितना खाना और पानी। जब शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है तो कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। आधुनिक जीवनशैली, प्रोसेस्ड फूड और असंतुलित खान-पान के कारण आजकल विटामिन की कमी एक आम समस्या बन गई है। खासतौर से विटामिन बी12 की कमी ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इसके कुछ खास लक्षण भी नजर आते हैं। इन्हें इग्नोर करना सही नहीं है। यहां से आप विटामिन बी12 की कमी के संकेतों के बारे में जान सकते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण (pic credit: canva)

1) लगातार थकान और कमजोरी

विटामिन B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएँ ठीक से नहीं बनतीं, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसका नतीजा जल्दी थकान और चक्कर महसूस होता है। इसकी कमी से त्वचा पीली पड़ने लगती है।

End of Feed