सेहतमंद रहने के लिए विद्या बालन ले रही हैं 'No Raw Food Diet', बताया शरीर में हो रहे हैं चमत्कारी बदलाव

No Raw Food Diet: एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल में एक इंटरव्यू में अपनी डाइट के बारे में काफी कुछ शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह स्वस्थ रहने के लिए एक खास डाइट फॉलो करती हैं। वह अपनी डाइट में कच्चे फूड्स बिल्कुल भी शामिल नहीं करती हैं। यहां जानें इस खास डाइट के बारे में...

No Raw Food Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को भला कौन नहीं जानता है। अपने एक्टिंग और मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लोग उनकी एक्टिंग के काफी दीवाने हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के चलते एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आजकल एक्ट्रेस अपनी डाइट को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अपने एक इंटर्व्यू में उन्होंने अपनी दैनिक डाइट से जुड़ी बातें शेयर की हैं। साथ ही, उन्होंने अपना डाइट सीक्रेट भी शेयर किया, जो उन्हें फिट रहने में मदद करता है। आपने देखा होगा कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन आजकल वह काफी फिट नजर आ रही हैं। यह उनकी हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल का ही परिणाम है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे एक खास तरह की डाइट फॉलो कर रही हैं, जिसे वह 'नो रॉ फूड डाइट' (No Raw Food Diet) कहती हैं। यह डाइट क्या होती है और इसके फायदे क्या-क्या होते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

No Raw Food Diet

No Raw Food Diet

क्या है विद्या बालन की 'नो रॉ फूड डाइट'

जैसा कि नाम से ही साफ है यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें किसी भी तरह का कच्चा भोजन शामिल नहीं किया जाता है। सभी फूड्स अच्छी तरह पकाए गए या प्रोसेस्ड किए गए होते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि कच्चे फूड्स खाने के लिए सुरक्षित होते हैं, लेकिन एक्ट्रेस कच्चा खाना नहीं खाती हैं। हालांकि, कच्चा भोजन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को कच्चे फूड्स खाने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लोटिंग आदि। गर्भवती महिलाओं और कच्चे कुछ फूड्स एलर्जी होने पर भी कच्ची चीजों को खाने से मना किया जाता है।

End of Feed