Morning Drink For Weight Loss: लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दो मुख्य कारण हैं जो हमारे मोटापे को बढ़ाने की वजह बनते हैं। कई तरह की क्रॉनिक डिजीज का कारण मोटापा आज एक वैश्विक समस्या बन चुका है। हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। मोटापा आपके लुक को खराब करने के साथ-साथ आपको कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी ले लेता है। मोटापे के कारण ज्यादातर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, और कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, जिसमें वह घंटों तक जिम में पसीना बहाने से लेकर लंबे समय तक भूखा रहने जैसे उपाय करते हैं। यदि आप भी वेट लॉस के लिए कई तरह के उपाय करके थक चुके हैं, तो आज हम आपको इसका एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे। जिसे रोज सुबह खाली पेट पीने से आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वह ड्रिंक और कैसे करें सेवन?
वेट लॉस के लिए मॉर्निंग ड्रिंक - Morning Drink for Weight loss
आज जिस वेट लॉस ड्रिंक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पीने से न केवल आपका वजन तेजी से कम होता है। बल्कि यह आपके शरीर की सफाई करने में भी कारगर साबित होती है। बॉडी डिटॉक्स होने से आप कई तरह के रोगों से भी बचे रहते हैं। आइए जानते हैं इस ड्रिंक के कैसे करें तैयार?
आवश्यक सामग्री
1-2 इंच टुकड़ा दालचीनी
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
4-5 तुलसी के पत्ते
1 इंच टुकड़ा अदरक
1/2 नींबू
कैसे करें तैयार ड्रिंक - How to Make Weight loss drink
इस वेट लॉस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप एक पैन में 1 गिलास पानी लें और उसे उबालने के लिए रख दें। इस पानी में लेख में बताई गई सामग्री को कूटकर मिला दें। इस पानी को 15-20 मिनट तक उबालें या जब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इस तरह आपकी ड्रिंक तैयार है इसे ठंडा कर लें, और छानकर इसका सेवन करें।
किस समय करें सेवन?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वेट लॉस के लिए प्रयोग की गई ड्रिंक्स का सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना गया है। यह ड्रिंक न केवल आपके वजन को कम करता है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
