बरसात शुरू होते ही गर्भवती महिलाएं करें ये काम, कोसों दूर रहेंगी मौसमी बीमारियां, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

Monsoon Health Tips For Pregnant Women In Hindi: अगर गर्भवती महिलाएं बारिश के मौसम में बीमार पड़ने से बचना चाहती हैं, तो उन्हें इस दौरान कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है। अगर ऐसे में महिलाएं छोटी सी गलती करती हैं, तो इसका प्रभाव उनके बच्चे पर भी पड़ सकता है।

Monsoon Health Tips For Pregnant Women In Hindi: बदलते मौसम के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वे बीमार पड़ती हैं, तो इसका असर सिर्फ उनके स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि उनके गर्भ में पहल रहे बच्चे को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। बरसात का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए काफी चुनौती पूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि इस दौरान मौसम में बदलाव अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, वायरल फ्लू, वायरल, इन्फेक्शन, मच्छर जनित बीमारियां और जलजनित आदि का खतरा बहुत अधिक होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाएं भी इस बात को लेकर काफी चिंतित रहती हैं कि आखिर बारिश के मौसम में बीमार पड़ने से कैसे बचें? आपको बता दें कि कुछ सरल टिप्स को फॉलो करने से से आपको मानसून के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें गर्भवती महिलाएं फॉलो करके आसानी से स्वस्थ रह सकती हैं।

Tips For Pregnant Women To Stay Healthy In Rainy Season

Tips For Pregnant Women To Stay Healthy In Rainy Season

गर्भवती महिलाओं के लिए बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स - Tips For Pregnant Women To Stay Healthy In Rainy Season In Hindi

पानी की कमी न होने दें

बारिश के मौसम में आपको प्यास बहुत कम लग सकती है। लेकिन आपको इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंसी में डिहाइड्रेशन की वजह से यूरिन इन्फेक्शन और समय से पहले डिलीवरी होने जैसी जटिलताएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में भरपूर पानी पीना और हाइड्रेट रहना आवश्यक है। पानी के अलावा, फलों का सेवन, रस, शेक और स्मूदी पीना भी लाभकारी हो सकता है।

End of Feed