Best Morning Drink For Thyroid Patient In Hindi: थायराइड की बीमारी में महिलाओं में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो तब देखने को मिलती है जब हमारी थायराइड ग्रंथि ठीक से फंक्शन नहीं करती है। हालांकि, यह बीमारी पुरुष और महिलाएं दोनों में देखने को मिल सकती है, लेकिन महिलाओं में यह अधिक आम है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं का शरीर हार्मोन्स के प्रति अधिक संवेदनशील होता है, उनके शरीर में हार्मोन के स्तर में काफी-उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। थायराइड की वजह से महिलाएं दिनभर थकान महसूस करती हैं। उन्हें इसकी वजह से अनियमित पीरियड, इस दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन, असामान्य ब्लड फ्लो आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पाचन संबंधी और ड्राई स्किन जैसी समस्याएं भी बहुत आम हैं।
Best Morning Drink For Thyroid Patient In Hindi
थायराइड से पीड़ित महिलाओं का वजन या तो अचानक घटता है या बढ़ने लगता है। यह गर्भधारण में परेशानी और इनफर्टिलिटी जैसी स्थितियों का भी कारण बनता है।ऐसे में जिन महिलाओं को थायराइड रहता है, वह इसे कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह की हार्मोनल दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसी चमत्कारी ड्रिंक है जिसका सेवन अगर महिलाएं सुबह के समय पिएं तो इससे हार्मोन्स के संतुलन को बेहतर बनाने, थायराइड फंक्शन में सुधार करने और इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। बहुत सी महिलाएं अक्सर पूछती हैं कि थायराइड कंट्रोल करने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए? देखें थायराइड के मरीजों के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक।
थायराइड कंट्रोल करने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए - Morning Drink For Thyroid Patient In Hindi
हेल्थ इन्फ्लूएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने ऐसी चमत्कारी ड्रिंक्स शेयर की है, जिसका सेवन थायराइड के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं,
इसके लिए आपको चाहिए..
- धनिया के बीज - 2 कप
- सौंफ - 1 कप
- अजवाइन - 1/2 कप
- कलौंजी के बीज - 1/4 कप
कैसे बनाएं देसी ड्रिंक
आपको इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर जार में डालकर इनका पाउडर बना लेना है। इस पाउडर को एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आपको रोज सुबह खाली पेट सादा या गुनगुना पानी लेना है, इसमें 1 चम्मच ये चमत्कारी पाउडर मिलाना है और इसका सेवन करना है। इस चमत्कारी ड्रिंक को पीने से थायराइड के लक्षण कम करने के साथ इसके उपचार में भी मदद मिलेगी।
थायराइड के मरीजों के लिए इस चमत्कारी ड्रिंक के फायदे
धनिया के बीज
इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो थायराइड ग्रंथि की सूजन कम करने में मदद करते हैं। यह पेट की गैस और ब्लोटिंग से राहत देता है, सात ही डाइजेशन मजबूत बनाता है।
सौंफ
इन बीजों में कॉपर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। यह थायराइड फंक्शन को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यह टी4 हार्मोन के अतिरिक्त अवशोषण को रोकने में लाभकारी हैं। साथ ही शरीर में कैल्शियम के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।
अजवाइन
गैस की छुट्टी करने में अजवाइन किसी रामबाण से कम नहीं हैं। यह थायराइड के मरीजों ब्लोटिंग और अपच की समस्या को दूर करती है।
कलौंजी
इन काले बीजों में ऐसे शक्तिशाली गुण होते हैं जो फ्री-रेडिकल्स को बेअसर और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर की सूजन कम करने में कारगर है। इसकी मदद से कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
