Vitamin D Deficiency In Rainy Season In Hindi: बरसात के मौसम में लोग अधिक क्यों बीमार पड़ते हैं, इसका पीछे एक बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी भी हो सकती है। आपको बता दें कि बता दें कि बरसात के मौसम में सिर्फ आप जलजनित या मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में ही नहीं आते हैं, बल्कि कमजोरी इम्यूनिटी की वजह से भी लोग बीमार काफी अधिक पड़ते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि लोग बारिश के मौसम में सबकुछ हेल्दी खाते हैं, लेकिन फिर भी बार-बार बीमार पड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शरीर में एक ऐसे विटामिन की कमी हो जाती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह विटामिन सिर्फ आपको भोजन से नहीं, बल्कि इसे आपको धूप से भी प्राप्त होता है। बरसात के मौसम में शरीर में कौन सी विटामिन की कमी हो जाती है और इसे आप कैसे पूरा कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Vitamin D Deficiency In Rainy Season In Hindi
बरसात के मौसम में हो जाती है शरीर में इस विटामिन की कमी
आपको बता दें कि बरसात के मौसम में लोगों के शरीर में सबसे अधिक विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है। इसके पीछे का एक बड़ा कारण घर में रहना और बाहर मौसम में धूप कम निकलना है। बारिश के मौसम में बादल छाए रहते हैं और सूरज बादलों के पीछे छिप जाता है। ऐसे में इस मौसम में धूप बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन जैसा कि हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि धूप को विटामिन डी का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोज बस 10-15 मिनट धूप में समय बिताने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है। इसके अलावा, लोग बारिश के मौसम में चाय-पकौड़े आदि का सेवन अधिक करते हैं और स्वस्थ चीजें कम खाते हैं, इसकी वजह से भी शरीर में इस विटामिन की कमी देखने को मिल सकती है।
शरीर के लिए जरूरी है विटामिन डी
आपको बता दें कि यह शरीर के लिए विटामिन डी बहुत आवश्यक न्यूट्रिएंट है। यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से बार-बार बीमार पड़ना, जोड़ों में दर्द, तनाव और डिप्रेशन आदि जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
बारिश के मौसम में पर्याप्त विटामिन डी कैसे लें
धूप के अलावा, अगर विटामिन डी के स्रोतों की बात करें तो यह अंडे, मशरूम, नॉन वेज फूड, गाय का दूध, फोर्टिफाइड मिल्क प्रोडक्ट्स, अनाज और सोया प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। अगर आपको इस विटामिन की कमी से बचना है, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप शाकाहारी हैं या डाइट से पर्याप्त विटामिन नहीं ले पा रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
