हर मौसम के मर्ज की दवा है विटामिन सी से भरपूर ये गोल चीज, बीमारियों को मारती है लात, खाकर पूरे साल फिट रहेंगे आप

This Vitamin C Rich Food Will Help You Stay Healthy: अगर आप पूरे साल बीमारियों से दूर और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो ऐसे में विटामिन सी से भरपूर यह खास चीज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह बाजार में सालभर मौजूद रहती है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

This Vitamin C Rich Food Will Help You Stay Healthy: विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक विटामिन है। यह शरीर स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में कई विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की मानें तो यह शरीर में आयरन के अवशोषण और प्रोटीन के सिंथेसिस के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा, यह कोलेजन, एल-कार्निटाइन और कुछ न्यूरोट्रांसमीटर के बायोसिंथेसिस में भी मदद करता है। प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म और कोलेजन प्रोटीन बनाने के लिए यह बहुत आवश्यक है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि डाइट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और आपको सालभर बीमार पड़ने से बचाता है। हमारे आसपास ऐसी कई चीजें हैं, जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन एक ऐसी खास चीज भी है, जो साल भर बाजार में रहती है और विटामिन सी का पावर हाउस है। इस खास चीज का नाम है आंवला। यह शक्तिशाली फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं...

Benefits Of Amla In Hindi

Benefits Of Amla In Hindi

विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने के फायदे - Benefits Of Amla In Hindi

आपको बता दें कि आंवला में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए जरूरी कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम आदि भी मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों सें भरपूर होता है। यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। वायरल संक्रमण, फ्लू, सर्दी-खांसी, बुखार जैसी स्थितियों का ये काल है। यह इसका नियमित सेवन करने से आप सालभर स्वस्थ रहते हैं और सेहत को चमत्कारी फायदे मिलते हैं जैसे,

End of Feed