Diet Tips To Increase Testosterone In Men In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि पुरुषों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, वे दिनभर थकान महसूस करते हैं और उनकी स्पर्म क्वालिटी भी खराब होने लगती है। अगर कोई पुरुष इस तरह की स्थितियों से जूझ रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना काफी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी की संकेत हो सकते हैं। यह एक पुरुष हार्मोन है, जो शरीर के कई कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। शरीर की ग्रोथ से लेकर प्रजनन क्षमता को बनाए रखने तक में यह योगदान देता है।
Diet Tips To Increase Testosterone In Men In Hindi
इसकी कमी से पुरुषों में बांझपन की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की इस तरह की समस्याओं से जूझ रहा है, तो सिर्फ अपनी डाइट में सुधार करके वह इससे छुटकारा पा सकता है और शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बेहतर बना सकता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने ऐसे 10 डाइट टिप्स शेयर किए हैं, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी दूर करने में मदद करेंगे..
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी दूर करने के लिए 10 डाइट टिप्स - Diet Tips To Increase Testosterone In Men In Hindi
1. हेल्दी फैट्स
आपको अपने दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स के साथ करनी चाहिए। ऐसे में आप सुबह रात भर पानी में भीगे 4-5 बादाम और 2 अखरोट ले सकते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने और पुरुषों के शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है।
2. अंगूर खाएं
आप ब्रेकफास्ट के बाद और लंच से पहले छोटी-मोटी भूख को शांत करने के लिए मिड मील में एक कटोरी अंगूर खा सकते हैं। रंग-बिरंगे अंगूर में रेस्वेराट्रोल होता है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।
3. कद्दू के बीज
रोज एक-एक चम्मच कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज का सेवन करें। ये जिंक, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये मांसपेशियों को बनाए रखने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करते हैं।
4. अनार और चुकंदर का जूस
आप मिड मिल स्नैक्स के तौर पर एक गिलास अनार और चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह चमत्कारी जूस नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पूरे शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाता है।
5. लहसुन खाएं
सुबह के समय आप लहसुन की एक कली निगल सकते हैं। यह एलिसिन नामक एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।
6. भुनी हुई ब्रोकली
आप दोपहर के भोजन में सलाद में कच्ची सब्जियों के बजाए एक कटोरी भुनी हुई ब्रोकली ले सकते हैं। इसमें विटामिन सी और इंडोल्स होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं।
7. शकरकंद खाना शुरू करें
आप शाम के समय एक कटोरी शकरकंद की चाट बनाकर खा सकते हैं। यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है। यह मसल्स में एनर्जी भरता है।
8. प्रोटीन से भरपूर मील लें
कोशिश करें कि आप अपने एक बार के भोजन में कम से कम 25 ग्राम प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड जरूर शामिल करें। मांसपेशियों की ग्रोथ और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए आवश्यक अमीनो एसिड की जरूरत होती है।
9. अश्वगंधा की चाय पिएं
आप शाम के समय अश्वगंधा की हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। यह एक चमत्कारी बूटी है जिसमें एडाप्टोजेनिक गुम होते हैं। यह तनाव कम करने और टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करती है।
10. पर्याप्त विटामिन लें
विटामिन डी प्राप्त करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ले सकते हैं, या फिर नियमित 10-15 मिनट धूप में बैठ सकते हैं। यह एक बहुत जरूरी विटामिन है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बनाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
