लगातार बिगड़ते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आज हमारे शरीर में तरह-तरह की समस्याएं पैदा होती जा रही हैं। इनमें से ही एक समस्या का नाम है हाई यूरिक एसिड। यूरिक एसिड की समस्या हमारे शरीर में बनने वाले प्यूरीन के कारण पैदा होती है। हालांकि यूरिक एसिड को हमारी किडनी फिल्टर करके शरीर से बाहर निकालती रहती है, लेकिन जब यह बहुत अधिक मात्रा में बनने लगता है। तो यह हमारे शरीर के जोड़ों में जमा होने लग जाता है। शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जोड़ों में दर्द से लेकर गठिया जैसी गंभीर समस्या का कारण बनता है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जो आपकी इस यूरिक एसिड की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है।
Giloy leaves for uric acid
यूरिक एसिड के लिए गिलोय का इस्तेमाल (Giloy to control High Uric Acid)
यूरिक एसिड के स्तर को सामान्य रखने में गिलोय काफी कारगर औषधि है। गिलोय को संस्कृत में 'अमृता' भी कहा जाता है। इसके उपयोग आयुर्वेद में भरपूर मात्रा में किया जाता है। आयुर्वेद की मानें तो गिलोय को त्रिदोष नाशक बताया गया है। जिसका अर्थ है कि इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में कारगर हैं।कैसे करें सेवन?
- यूरिक एसिड के मरीज गिलोय के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
- जिसके लिए आप 1 गिलास पानी में 8-10 पत्ते भिगोकर रख दें।
- सुबह उठकर इन पत्तों को अच्छे से पीसकर पानी को गैस पर उबालें।
- पानी के आधा रह जाने पर पत्तों को छानकर इसे ठंडा करके सेवन करें।
- इसका सेवन आपको नियमित रूप से सुबह खाली पेट करना चाहिए।
