जोड़ों के दर्द को जड़ से मिटा देगा इस हरे पत्ते का काढ़ा, अस्पताल के नहीं काटने होंगे चक्कर

Ayurveda for Joints Pain: जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए यदि आप अस्पतालों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गए हैं। इसके बावजूद भी आपको किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार आयुर्वेदिक नुस्खा लेकर आए हैं। आइए जानते हैं किस पत्ते का काढ़ा पीने से आपको जॉइंट पेन से निजात मिल जाएगी।

आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द के लिए एक शानदार नुस्खा बताया गया है। जिसे अपनाकर आप अपनी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यदि आपने हमारे बताए काढ़े का सेवन कुछ दिन रोज कर लिया तो आपको अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। आयुर्वेद के एक्सपर्ट्स इसे वात रोगों का काल मानते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन से पत्ते का काढ़ा पीने से आपको जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

harsingar for joints pain

harsingar for joints pain

राजीव दीक्षित ने बताया नुस्खा

आयुर्वेद और होम्योपैथी के प्रकांड विद्वान राजीव दीक्षित अपने कई व्याख्यानों में इस नुस्खे का वर्णन किया करते थे। राजीव दीक्षित के अनुसार यदि आपको जोड़ों के दर्द की समस्या है, तो आप हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। इसका काढ़ा पीने से आपकी जॉइंट्स पेन की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

कैसे तैयार करें काढ़ा?

अपने व्याख्यान में राजीव इस काढ़े को बनाने की विधि भी बताया करते थे। राजीव दीक्षित के अनुसार, इसके लिए आपको हरसिंगार या पारिजात के 5 पत्ते लेने चाहिए। इन पत्तों को आप अच्छी तरह पत्थर पर पीस लें। इस पेस्ट को आप 1 गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो आप इसे छान कर पी सकते हैं।

End of Feed