Swollen Feet Can Be Sign Of Heart Disease: पैरों में सूजन होना एक बहुत ही आम समस्या है। कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पैरों में सूजन की समस्या देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के पैरों में लंबे समय से सूजन है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में यह हृदय रोगों का संकेत हो सकता है। असल में पैरों में सूजन एडिमा नामक स्थिति के कारण होती है, जो एक गंभीर स्थिति है। यह कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है। अगर समय रहते इसके लिए डॉक्टर से उपचार नहीं लिया जाता है, तो इसके कारण व्यक्ति का हार्ट फेल हो सकता है। इसलिए पैरों में सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। पैरों में सूजन कैसे हृदय रोग का संकेत हो सकती है, इस लेख में विस्तार से जानें।
Swollen Feet Can Be Sign Of Heart Disease
हृदय रोग होने पर पैरों में सूजन क्यों नजर आती है?
शरीर हमारे शरीर में ब्लड पंप करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जब हमारा हृदय अपना काम ठीक से नहीं करता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता है। इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है और एडिमा की स्थिति पैदा होने लगती है। इस स्थिति मं शरीर के टिशू में बहुत अधिक तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से सूजन होती है। इसका असर टांगों और पैरों में अधिक देखने को मिलता है। खराब हृदय फंक्शन की वजह से पैरों, टखनों और पेट में सूजन देखने को मिल सकती है। इस तरह के लक्षण कंजेस्टिव हार्ट फेलियर होने पर भी देखने को मिलते हैं।
- हृदय रोग होने पर सूजन के कारण ये समस्याएं भी हो सकती हैं
- पैरों में भारीपन, मोड़ने में परेशानी
- सूजी हुई त्वचा को दबाने पर निशान पड़ना
- जूते पहनते समय दर्द और परेशानी
- पैरों की त्वचा गर्म और सख्त महसूस होना
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से पैरों में सूजन की समस्या का सामना कर रहा है, तो इस विषय पर उन्हें डॉक्टर से सलाह जरूरी लेना चाहिए। समय रहते हृदय रोगों के लक्षणों को पहचानकर हार्ट फेल जैसी स्थितियों से बचने में मदद मिल सकती है। इसलिए पैरों की सूजन को अनदेखा न करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
