Spices To Reduce Blood Sugar: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ये कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण औषधि साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद या पारंपरिक चिकित्सा में किचन में मौजूद कई जड़ी-बूटियों और मसालों का प्रयोग कई गंभीर रोगों के उपचार में किया जाता रहा है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी आम स्थितियों में सुधार करने के लिए भी इनका सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। जिन लोगों को शुगर की बीमारी या डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो प्राकृतिक रूप से शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। बस आपको इनका सही तरीके से प्रयोग करना है। अब सवाल यह उठता है कि शुगर कंट्रोल रखने के लिए किन मसालों का प्रयोग कर सकते हैं, साथ ही उनके प्रयोग का तरीका क्या है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Spices To Reduce Blood Sugar
शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं ये मसाले - Spices To Reduce Blood Sugar In Hindi
अजवाइन
किचन में मौजूद ये मसाला शुगर को झट से नीचे लाने में मदद कर सकता है। यह सूजन को कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाता है, जिससे शुगर की मरीजों की स्थिति में सुधार होता है। इसे पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
मेथी के बीज
अगर शुगर के मरीज में रात में सोने से पहले 1 चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें तो इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में बहुत मिलेगी। ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करते हैं।
दालचीनी
यह मसाला शुगर के मरीजों में इंसुलिन को बैलेंस रखता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस कम और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। इससे आप शरीर को कोशिकाओं तक ग्लूकोज कुशलता से पहुंच पाता है और एनर्जी के रूप में बर्न होता है। दालचीनी की चाय बनाकर पीने से बहुत लाभ मिलेगा।
अदरक
शरीर की सूजन को कम करने में यह मसाला भी अद्भुत काम करता है। यह भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसकी मदद से आसानी से शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। आप अदरक की हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
