Throat Infection: बदलते मौसम में हो सकता है थ्रोट इंफेक्शन, घरेलू उपायों से ऐसे रखें गले का ख्याल

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 21, 2023, 01:14 PM IST

Health Tips: बदलते मौसम में गले में खराश या दर्द की समस्या बढ़ जाती है, जो परेशानी का कारण बनती है। हालांकि, आप इन घरेलू नुस्खों से गले की सूजन और खराश को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Health Tips : अचानक तेज गर्मी के बाद मौसम तेजी से बदलता है और फिर कभी आंधी तो कभी बारिश होती है। इसका असर सेहत पर भी पड़ता है। गर्मी में ठंडा पानी पीने और बारिश में आइसक्रीम खाने से गले में सूजन और दर्द होने लगता है। कुछ लोगों के लिए यह दर्द इतना गंभीर हो जाता है कि इससे बुखार भी आ जाता है।

Throat Infection

गले के इंफेक्शन से तुरंत छुटकारा पाने का घरेलू उपाय (Image: istockphoto)

सर्दी और खांसी मानसून और गर्मियों में सबसे आम होती है, जो गले को प्रभावित करती है। कई बार गले में एलर्जी भी हो जाती है, जिससे खाने-पीने में दिक्कत होने लगती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो हमेशा दवाई लेने की बजाय कुछ घरेलू उपाय आजमाएं। इससे गले की खराश और इंफेक्शन से राहत मिलेगी।

End of Feed