शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दी चक्की चलाने की नसीहत, जानें चलनासन के फायदे और करने का सही

Chakki Chalasana Benefits: पारंपरिक आटा चक्की में आटा पीसने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। चलासन आसन के बारे में बताया गया है कि कैसे ये आसन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे करने का तरीका और आसन को करते वक्त कुछ जरुरी सावधानियां।

Chakki Chalasana Benefits: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हैं, बल्कि उनकी फिटनेस को देखकर भी कई लोग उनके इंस्पायर होते हैं। शिल्पा की उम्र लगभग 48 वर्ष है, लेकिन उन्हें देखकर आपको इस बात का यकीन बिल्कुल भी नहीं होगा। आज भी वे काफी ज्यादा एनर्जेटिक और खुश नजर आती हैं। उनके मजाकिया अंदाज और वर्कआउट वीडियोज को काफी लोग पसंद करते हैं। हाल ही में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली है, जिसमें वो राजस्थान के किसी ट्रिप पर हैं। इस वीडियो में वे चक्की चलाते नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने चक्की लगाने से कई फायदे बताएं हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Chakki Chalasana Health Benefits

पहले के समय में लोग हाथ की चक्की से ही आटा पीसते थे, ये हमारा पारंपरिक तरीका है। इससे सेहत को काफी लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है। चक्की चलाने से न सिर्फ डायजेशन में सुधार मिलता है, बल्कि इससे फ्लेक्सिबिटी भी बढ़ती है। साथ ही आपके पेट की मोटी और थुलथुली चर्बी गायब हो सकती है।

End of Feed