AQI बढ़ते ही शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, प्रदूषण के शुरुआती दिनों में इन 5 हेल्थ संकेतों पर रखें नजर

Air Pollution Health Effects: बढ़ते AQI के बीच सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। प्रदूषण के शुरुआती दिनों में शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जानें प्रदूषण से बचाव और फिट रहने के आसान तरीके।

Air Pollution Health Effects: अक्टूबर का महीना आते ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है। सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ कई शहरों में हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होने लगती है। खासकर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ने पर सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। परेशानी की बात यह है कि कई लोग प्रदूषण के शुरुआती संकेतों को सामान्य सर्दी, थकान या मौसमी एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नजर रखने के साथ-साथ शरीर में होने वाले बदलावों को भी समझें। आइए जानते हैं प्रदूषण के शुरुआती दिनों में किन 5 हेल्थ संकेतों (Air Pollution Health Effects) पर ध्यान देना चाहिए और खुद को फिट रखने के लिए क्या कर सकते हैं।

Air Pollution Health Effects

प्रदूषण का शरीर पर असर (Photo - Pinterest)

1. गले में खराश और खांसी

अगर मौसम बदलने के साथ गले में खराश, सूखापन या लगातार खांसी की परेशानी होने लगे, तो इसकी एक संभावित वजह प्रदूषित हवा भी हो सकती है। हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बारीक कण श्वसन तंत्र को परेशान कर सकते हैं। खासकर अस्थमा या एलर्जी से जूझ रहे लोगों में लक्षण बढ़ सकते हैं। हालांकि, खांसी के पीछे संक्रमण समेत कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए परेशानी लंबे समय तक बनी रहे या बढ़ने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लें।

End of Feed