टॉयलेट सीट से 40,000 गुना ज्यादा गंदी है आपकी पानी की बोतल, शोध में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 02:25 PM IST

Reusable Water Bottle के इस्तेमाल को लेकर बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आये हैं। इस शोध में बताया गया है कि बार-बार यूज होने वाली पानी की बोतल में एक टॉयलेट सीट से 40 हजार गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकता है।

हम लोग ज्यादातर अपने घरों में पानी पीने के लिए बोतल को रीयूज करते हैं। खाली पानी की बोतलों का प्रयोग कभी पानी भरने या किसी और तरह के लिक्विड पेय को भरने के लिए करते हैं। हाल ही में अमेरिका में हुए एक शोध में जो बात सामने आयी है उसे सुनकर शायद आप अब कभी पानी की बोतल का रीयूज नहीं कर पाएंगे। शोध में किए गए दावे में बताया गया है एक बार से ज्यादा प्रयोग की जा रही पानी की बोतल में हमारी टॉयलेट से लगभग 40 हजार गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकता है।

टॉयलेट सीट से 40,000 गुना ज्यादा गंदी है आपकी पानी की बोतल, शोध में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

अमेरिकी संस्थान ने किया शोध

अमेरिका में स्थित एक शोध संस्थान www.waterfilterguru.com के बैज्ञानिकों की एक टीम ने पानी से जुड़े सभी हिस्सों जैसे पानी की टोंटी, बोतल का ढक्कन आदि चीजों को अपने शोध में शामिल किया और जाँच में पाया गया कि इन सभी जगहों पर बैक्टीरिया अधिक मात्रा में मौजूद है। अपने शोध में, वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्राम- निगेटिव बैक्टीरिया संक्रमण का कारण बन सकते हैं जो एंटीबायोटिक दवाओं के लिए प्रतिरोधी हैं। शोध में कुछ इस प्रकार के बैक्टीरिया भी पाए गए हैं जो हमारे लीवर को प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों ने पानी की बोतल की तुलना रसोई के बर्तन से करते हुए बताया है कि हमारी पानी की बोतल में रसोई की सिंक की तुलना में दोगुने बैक्टीरिया होते हैं। और हमारे पूरे दिन हाथ में रहने वाले कंप्यूटर माउस से चार गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

End of Feed