कुकिंग ऑयल को बार-बार गर्म करना सेहत के लिए घातक, बना सकता है कैंसर का शिकार - ICMR ने कही ये बड़ी बात

Reheating Cooking Oils Side Effects: अगर भोजन पकाने के लिए आप भी पके हुए तेल को बार-बार यूज करते हैं और कई-कई बार इस तेल में चीजें फ्राई करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि आपकी यह आदत आपको लंबे समय में गंभीर बीमारियों के खतरे में डाल सकती है। यहां जानें ICMR क्या सलाह देता है..

Reheating Cooking Oils Side Effects: हम सभी खाना पकाने के लिए कुकिंग ऑयल का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा, तले हुए फूड्स खाना भी लोगों को काफी पसंद होता है। परांठा, पूरी-सब्जी, पकौड़े और स्नैक्स आदि का सेवन लोग आए दिन करते हैं। लेकिन बहुत बार हम जिस तेल में पूरी या पकोड़े आदि फ्रई करते हैं, तो वह तेल आमतौर पर बच जाता है। उसके बाद लोग कई-कई दिनों तक इस बचे हुए तेल में ही चीजों को पका-पकाकर खाते रहते हैं। वहीं, होटेल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट साइड मिलने वाले फूड्स में दिनभर में कई-कई घंटे एक ही तेल चीजों को पकाया जाता है और उसके बाद भी लगातार एक ही तेल में चीजों को फ्राई कर-करके परोसा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिए बहुत घातक हो सकता है। एक तेल का प्रयोग बार-बार डीप फ्राइंग के लिए करना आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। इसको लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (MICR) ने तेल के प्रयोग को लेकर हाल ही में नई गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिसमें तेल को अधिक पकाने और बार-बार गर्म करने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए बहुत जरूरी जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Reheating Cooking Oils Side Effects

Reheating Cooking Oils Side Effects

तेल को बार-बार गर्म करने को लेकर क्या कहता है ICMR

हाल ही में ICMR ने खानपान को लेकर कई गाइडलाइन्स शेयर की थीं। इसमें स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सभी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई थी। गाइडलाइन में कुकिंग ऑयल के सेवन को लेकर कहा गया है कि अगर कुकिंग के लिए वनस्पति तेल या वेजिटेबल ऑयल का प्रयोग किया जाता है और एक ही तेल को बार-बार अधिक समय तक पकाया जा सकता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए जहर बन सकता है। बार-बार पके हुए तेल में खाई गई चीजें सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप तेल को अधिक तापमान पर और बार-बार पकाते हैं, तो इससे तेल ऑक्सीडाइज होना शुरू हो जाता है। इसमें मौजूद सारा पोषण नष्ट हो जाता है और फ्री रेडिकल्स जैसे हानिकारक कंपाउंड बनने लगते हैं, जो शरीर में कैंसर जैसे रोगों का कारण भी बन सकते हैं।

End of Feed