Red Eyes Causes: आंखों के लाल होने को न करें अनदेखा, हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें इसका कारण और इलाज

Red Eyes Causes and Treatment in Hindi: आंखों का लाल होना एक आम समस्या है और खास तौर पर इन दिनों में। बदलता मौसम, बढ़ता प्रदूषण और पॉलेन जैसे कई कारणों से आंखों में लालिमा आ जाती है। लेकिन इसका कारण बस यहीं तक सीमित नहीं है, आइए जानते हैं आंखें लाल होने के क्या कारण हैं और और लाल आंखों का इलाज क्या है।

Red Eyes Causes and Treatment in Hindi: आंखें हमारे शरीर के सबसे जरूरी और सबसे कोमल हिस्सों में से एक हैं। इसलिए उनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है। आंख से जुड़ी किसी भी समस्या को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। ऐसी ही एक आम समस्या होती है, आंखों का लाल होना। आंखें लाल होने के बहुत सामान्य से लेकर गंभीर कारण हो सकते हैं। लेकिन इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

red eyes reason and treatment, red eyes ka ilaj

क्या है लाल आंखों का इलाज

आंखों के लाल होने के कारण

हमारी आंखों में ऊपरी तौर पर देखने पर दो हिस्से दिखाई देते हैं। एक गहरे रंग का गोल हिस्सा जिसे आईरिस कहते हैं और दूसरा सफेद हिस्सा, जिसे स्क्लेरा कहते हैं। आम तौर पर इसी स्क्लेरा के सतह की छोटी-छोटी नसों में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से आंख लाल दिखाई देती हैं।

End of Feed