Ramadan 2023 Roza Rakhne ke Fayde: इस साल रमजान का पाक महीना 24 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक रहेगा और 24 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाए जाने का अनुमान है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का 9वां महीना होता है। इस पूरे महीने इस्लाम को मानने वाले लोग कठिन उपवास करते हैं जिसमें वे दिन भर में 12-15 घंटे तक बिना कुछ खाए पीए रहते हैं। इससे हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जा रखने का वैसे तो धार्मिक महत्व है लेकिन इसके कई फायदे हैं। रोजा रखने वालों को मानसिक से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य में कई प्रकार के लाभ होते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभों के बारे में—
कम होगा वजन
आज कल हमारी लाइफस्टाइल दिन रोज बिगड़ती जा रही है। इसका असर है कि मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है लेकिन आप रमजान के महीने में रोजा रखकर अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। एक शोध के मुताबिक रोजे के दौरान लगातार 12 से ज्यादा घंटे खाली पेट रहने से हमारा वजन तेजी से कम होता है।
नॉर्मल कॉलेस्ट्रॉल लेवल
हेल्थ एकस्पर्ट बताते हैं कि रोजा रखने से हमारा वजन तो कम होता ही है साथ-साथ हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य रहता है। ये प्रक्रिया हमारे दिल की सेहत को अच्छा बनाती है जिससे हमारी हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा होती है।
डिटॉक्स होगी बॉडी
रोजे के दौरान लम्बी फास्टिंग से शरीर को खुद को डिटॉक्स करने का पूरा समय मिलता है। इस दौरान हमारा पाचन तंत्र आराम की मुद्रा में रहता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
छूटेंगी बुरी आदतें
अगर आप अपनी बुरी आदतों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं तो रमजान का महीना आपके लिए सबसे बेहतर है। रोजे के दौरान कुछ भी खाना पीना बिल्कुल मना होता है। यू.के. नेशनल हेल्थ सर्विस की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्मुकिंग, ड्रिंकिंग और तंबाकू की लत को छोड़ना चाहते है तो रमजान आपके लिए एक अच्छा समय है।
मानसिक सेहत भी सुधरेगी
एक माह तक लगातार कम खाना खाने और ईश्वर का ध्यान करने से हमें तनाव जैसी मानसिक हालत में लाभ होता है और हम अच्छा फील करते हैं।
