करवा चौथ पर प्रेग्नेंट महिलाएं कैसे करें व्रत? किन बातों का रखें ध्यान, डॉक्टर्स से जानिए क्या है उवपास का सुरक्षित तरीका

Pregnancy Me Karva Chauth Vrat Kaise Rakhe: क्या आप भी गर्भवती हैं और करवा चौथ का व्रत रख रही हैं? तो आपको बता दें कि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का काफी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेग्नेंसी में व्रत के दौरान आपकी मामूली सी गलती बच्चे के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकती है। गर्भवती महिलाएं कैसे करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं, इस पर बेहतर जानकारी के लिए हमने एक्सपर्ट डॉक्टर्स से बातचीत की है। चलिए जानते हैं व्रत के दौरान किन बातों का रखें ध्यान....

Pregnancy Me Karva Chauth Vrat Kaise Rakhe: प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत कैसे रखें, गर्भवती महिलाओं द्वारा यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। बता दें करवा चौथ हर विवाहित महिला के लिए एक खास दिन होता है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो यह व्रत थोड़ा अलग हो जाता है। इस पवित्र दिन पर पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखना जितना भावनात्मक होता है, उतना ही सावधानी का भी विषय है। डॉक्टरों और गायनेकोलॉजिस्ट का कहना है कि गर्भावस्था में लंबे समय तक भूखे रहना या पानी न पीना, डिहाइड्रेशन और लो ब्लड शुगर जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। वहीं, आयुर्वेद मानता है कि उपवास का मकसद शरीर को कमजोर करना नहीं, बल्कि उसे संतुलित करना है। तो आइए जानते हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो करवा चौथ का व्रत कैसे सुरक्षित तरीके से रख सकती हैं डॉक्टर और आयुर्वेद दोनों की नजर से।

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत कैसे रखें

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत कैसे रखें (AI- Socio Pulse)

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत को लेकर डॉक्टर की सलाह

CIFAR आइवीफएस, गुरुग्राम के स्त्री रोग और IVF विशेषज्ञ डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा के अनुसार, 'प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला की स्थिति अलग होती है। अगर आपको ब्लड प्रेशर, शुगर, एनिमिया या किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है, तो व्रत रखना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आप व्रत रखती भी हैं, तो पानी या नारियल पानी लेते रहें ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो।

End of Feed