देश में मोटापे के बढ़ते मामलों पर PM Modi ने जताई चिंता, बोले सही लाइफस्‍टाइल है जरूरी, खाने में कम करें ये चीजें

Obesity in India: पीएम मोदी ने आज उत्‍तराखंड में अपने भाषण के समय कहा कि भारत में obesity के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इस वजह से लोगों में हार्ट और डायबिटीज की समस्या भी बहुत बढ़ रही है। स्‍वस्‍थ रहने के लिए प्रधानमंत्री ने लाइफस्‍टाइल में बुनियादी बदलावों पर भी बात की। साथ ही डाइट को लेकर भी लोगों चेताया और साथ ही सुझाव भी दिए।

Obesity in India: उत्‍तराखंड से अपने भाषण में बोलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते मोटापे के मामलों पर अपनी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चीज को सुधारने के लिए लाइफस्‍टाइल में बेसिक बदलाव बहुत जरूरी हैं और हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी फिटनेस का महत्व समझते हैं। इसलिए मैं आज एक ऐसी चुनौती की बात भी करना चाहता हूं, जो बहुत जरूरी है। आंकड़े कहते हैं कि हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। देश का हर एज ग्रुप, और खासतौर पर य़ुवा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। और ये चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि मोटापे की वजह से डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। मुझे संतोष है कि आज देश Fit India Movement के माध्यम से फिटनेस और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के लिए जागरूक हो रहा है। ये नेशनल गेम्स भी, हमें ये सिखाते हैं कि शारीरिक व्‍यायाम, अनुशासन और बैलेंस्‍ड लाइफस्‍टाइल कितने जरूरी हैं।

Pm Modi on Obesity in India

Pm Modi on Obesity in India

PM मोदी ने कहा आज मैं देशवासियों से कहूंगा कि वे दो चीजों पर जरूर फोकस करें। ये दो चीजें, Exercise और Diet से जुड़ी हैं। हर दिन, थोड़ा सा समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करिए। टहलने से लेकर वर्क-आउट करने तक, जो भी संभव हो अवश्य कीजिए। दूसरा ये कि अपनी Diet पर फोकस कीजिए। Balanced intake पर आपका फोकस हो और खाना न्यूट्रिशियस हो, पौष्टिक हो।

End of Feed