छह महीने से कम उम्र के शिशुओं में नए प्रकार की डायबिटीज की खोज, बच्चों को भी घेर रही ये बीमारी!

Diabetes in Newborn Babies : डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका इलाज अभी तक संभव नहीं है। वहीं बुजुर्गों की समझी जाने वाली ये बीमारी आज छोटे बच्चों को भी परेशान कर रही है। जी हां हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Diabetes in Newborn Babies : अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने छह महीने से कम उम्र के शिशुओं में एक नए प्रकार की डायबिटीज की खोज की है। इस नई बीमारी का कारण बच्चों के डीएनए में पाए जाने वाले खास बदलाव या म्यूटेशन हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि नवजात शिशुओं में जो डायबिटीज होती है, उसमें से लगभग 85 प्रतिशत मामलों में यह बीमारी उनके जीन में हुई गड़बड़ी के कारण हुई है। आइए जानते हैं इस रोग के बारे में विस्तार से...

diabetes in new born baby

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने टीएमईएम167ए नामक एक जीन को इस बीमारी से जोड़ कर उसकी भूमिका समझाई है। यह जीन इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं के काम करने के लिए बेहद जरूरी होता है। इस खोज से वैज्ञानिकों को इंसुलिन बनाने और शरीर में उसे छोड़ने के तरीके को बेहतर समझने में मदद मिली है। शोध में यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर (यूके) और बेल्जियम की यूनिवर्सिटी लिब्रे डी ब्रुसेल्स (यूएलबी) ने भी सहयोग किया है। उन्होंने उन शिशुओं के डीएनए की जांच की, जिन्हें न केवल डायबिटीज थी, बल्कि मिर्गी और माइक्रोसेफली जैसी मस्तिष्क संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। इस जांच के दौरान टीएमईएम167ए जीन में बदलाव सामने आए।

End of Feed