Nautapa 2024 (नौतपा क्या होता है): इस साल मई में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने हर किसी का हाल बेहाल कर दिया है, और अब अगले नौ दिनों तक देश-दुनिया में और भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने की वॉर्निंग जारी कर दी गई है। बता दें कि, 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, जो अगले महीने की 2 तारीख (Nautapa Date Kab se hai) तक चलेगा। नौतपा के नौ दिनों को साल के सबसे ज्यादा गर्म दिनों में शामिल किया गया है। और बता दें कि इस भीषण गर्मी वाले मौसम में ही कई सारी बीमारियों का रिस्क अत्यधिक रहता है। ऐसे में गर्मी से बचना तो अच्छा खाना खाना और सेहत का पूरी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपको हीट स्ट्रोक, डायरिया, हीट रैशेज, हीट क्रैम्प्स या डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नौतपा के नौ दिनों में आपको सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरुरत है, यहां देखें नौतपा क्या होता है, नौतपा में सेहत का ख्याल कैस रखें और गर्मियों में क्या खाएं।
Nautapa 2024 kya hota hai, nautapa date health tips in hindi
नौतपा क्या होता है? What is Nautapa Kya hota hai
हर साल गर्मियों के मौसम में कुछ दिन ऐसे आते हैं, जिनमें गर्मी अपने सबसे ज्यादा प्रचंड रूप में बाहर आती है। आमतौर पर हर साल ऐसे नौ दिन होते हैं, जिनमें देश-दुनिया के अलग अलग हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है। और इन्हीं नौ दिनों को भारत में नौतपा कहा जाता है। नौतपा के इन नौ दिनों में सूरज की किरणें पृथ्वी पर एकदम सीधे पड़ती हैं। जिसके कारण ही पृथ्वी पर भंयकर गर्मी होती है और इस मौसम में ज्यादातर लोग गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ते हैं। इस साल नौतपा भारत में 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा।
नौतपा में क्या करें?
नौतपा के प्रचंड भीषण गर्मी वाले इन नौ दिनों में आपको अपनी सेहत का ख्याल सबसे ज्यादा रखना पड़ता है। क्योंकि ये गर्म हवाएं आपको तुंरत बीमार कर सकती हैं। यहां देखें नौतपा में आपको क्या करना चाहिए -
- नौतपा के दौरान आपको जितना हो सके उतना घर के अंदर और हाइड्रेटेड रहना चाहिए।
- इसी के साथ साथ नौतपा के दिनों में आपको बिना कुछ खाए, घर से जरा बाहर नहीं निकला चाहिए।
- जितनी बार भी घर से बाहर निकले आपको पूरे शरीर को कवर करना चाहिए। यही नहीं आपको खासतौर से कान, नाक और सिर ढकना ही चाहिए।
- इतनी गर्मी में आंखों को भी गर्म हवा से जरूर बचाएं।
- दिन भर आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए कुछ न कुछ जरूर पीते रहना चाहिए। नौतपा में नारियल पानी, गन्ने का रस, फलों का रस, आम पन्ना, जलजीरा, लस्सी, मठ्ठा, छाछ या रायता आदि बेस्ट माने जाते हैं।
- इसी के साथ आपको अपने पहनावे का भी ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहने।
- रोज प्याज खाना भी गर्मियों में अच्छा होता है।
- हालांकि गर्मियों में मसालेदार खाने से जितना दूर रहे अच्छा है, गर्मियों में खाना पचाना मुश्किल हो सकता है।
नौतपा के इन नौ दिनों में आपको काफी सावधानी से ही रहना चाहिए। आवश्यता होने पर ही तेज गर्मी में सूरज के सीधे कॉन्टैक्ट में आएं। और लू लग जाने पर या गर्मी से होने वाली बीमारियों की चपेट में आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना भी जरूरी है।
