क्या रोने के बाद आपकी आंखों में भी होती है जलन? जानें इसके पीछे का कारण और राहत के उपाय

Remedies For Burning Sensation In Eyes After Crying: अगर आपकी आंखों से आंसू आने के बाद आसपास के हिस्से में जलन महसूस होने लगती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इससे राहत के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आंसू आने के बाद आंख में जलन क्यों होती है, इस लेख में विस्तार से जानें।

Remedies For Burning Sensation In Eyes After Crying: अक्सर कुछ लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि जब उनकी आंख से आंसू निकलते हैं, तो उनकी आंखों और आसपास के हिस्से में जलन होना शुरू हो जाती है। फिर चाहे वह खुशी के आंसू हों या दुख के। आंखों में जलन और असहजता महसूस होने पर लोग आंखों को रगड़ना शुरू कर देते हैं। इससे उनकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है। आंखों की रगड़ने की वजन से त्वचा की रक्त वाहिकाएं डैमेज होती हैं, जिससे उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है। बहुत से लोगों की आंखों के पास काले घेरे भी बन जाते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर आंसू आने के बाद आंखों मे जलन क्यों होती है और इससे नैचुरली छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Burning-Sensation-In-Eyes-After-Crying-Causes-And-Remedies

burning Sensation In Eyes After Crying Causes And Remedies

रोने या आंसू आने के बाद आंखों में जलन क्यों होती है- Burning Sensation In Eyes After Crying Causes In Hindi

असल में जब आंख से आंसू निकलते हैं, तो इसके कारण आंखों में ड्राइनेस हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में जलन होती है। इसके अलावा, आंसू निकलने के बाद कुछ समय के लिए आंखों के आसपास की त्वचा में सूजन भी हो जाती है, जो असहजता का कारण बनती है। वैसे तो आमतौर पर यह कुछ समय बाद ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके कारण लोगों को आंखों में खुजली भी हो सकती है।

End of Feed