Vitamin-D Importance For Body : शरीर को हेल्दी रखने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। ये सभी चीजें हमें डाइट के माध्यम से मिलते हैं। लेकिन विटामिन-डी एकमात्र ऐसा विटामिन है जो हमें सूरज की रोशनी या धूप से मिलती है। शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को बेहतर करने के लिए विटामिन-डी जरूरी पोषक तत्व है। यही कारण है कि इसकी कमी हो जाने पर आपकी हड्डियां काफी कमजोर होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सुबह या शाम किस समय धूप में बैठना कारगर होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
क्यों होती है विटामिन-डी की कमी?
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिसमें जीवन शैली, आहार संबंधी आदतें और धूप में न रहना भी शामिल है। यदि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है, तो आपको दिन में थोड़ी देर धूप जरूर लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सुबह या शाम किस समय धूप में बैठना कारगर होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
क्या है धूप से विटामिन-डी लेने का सही समय?
विटामिन डी को "सनशाइन विटामिन" के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसका उत्पादन हमारी त्वचा के सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर होता है। सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से त्वचा में विटामिन डी का संश्लेषण शुरू हो जाता है। मुख्य रूप से पराबैंगनी-बी (यूवीबी) किरणों के द्वारा से प्रक्रिया पूर्ण होती है। इसलिए, कुछ विशेषज्ञ विटामिन-डी की पूर्ति के लिए सूर्य का प्रकाश सुबह के समय लेने की सलाह देते हैं।
सप्लीमेंट से कब लेनी चाहिए विटामिन-डी?
डाइट या फूड सप्लीमेंट से विटामिन-डी लेने का समय अलग-अलग लोगों के लिए अलग हो सकता है। विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने का कोई निश्चित या सही समय नहीं है। बल्कि ये आपके मेटाबॉलिज्म के आधार पर निर्भर करता है। इसलिए इसके लिए आपको अंतिम सलाह अपने हेल्थ एक्सपर्ट की माननी चाहिए।
विटामिन-डी के स्वास्थ्य लाभ
विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक खनिजों जैसे कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में सहायता करता है। इसके अलावा विटामिन-डी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। जिससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त विटामिन-डी मूड स्विंग्स और मानसिक स्वास्थ्य को नियमित करने में भी भूमिका निभाता है।
