Morning Drink For Weight Loss In Hindi: आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करते हैं यह आपको फिट और हेल्दी रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि सुबह के समय कुछ भारी खाने से पहले कुछ गुनगुना पानी या कुछ हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए या फिर चाय के बजाए इनके साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। ऐस इसलिए क्योंकि इनकी मदद से पाचन क्रिया दुरुस्त करने, शरीर को डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ये शरीर की चर्बी को पिघलाकर वजन घटाने में मदद भी मदद करती हैं। आपको बता दें कि कुछ ऐसी ड्रिंक भी हैं, जिन्हें अगर आप सुबह के समय पी लें तो ये फैट कटर का काम करती हैं। ये शरीर की चर्बी को बर्फ की तरह पिघलाने में मदद करती हैं। ऐसे में जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सुबह के समय इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी ड्रिंक हैं, जिन्हें सुबह पीने से वजन घटाने में मदद मिलेगी? इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Morning Drink For Weight Loss
वजन घटाने के लिए सुबह पिएं ये ड्रिंक - Morning Drink For Weight Loss In Hindi
आंवला और एलोवेरा जूस
एक कप गुनगुने पानी में 15-20ml समान मात्रा में आंवला और एलोवेरा का जूस मिलाएं। इसका रोज सुबह खाली पेट सेवन करने शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। यह हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जो शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देता हैं। यह वजन घटाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।
मेथी दाना का पानी
एक कप पानी में रातभर के लिए 1 चम्मच मेथी के बीज डालकर भिगो दें। सुबह इस मिश्रण को टी पैन में डालकर उबालें। उसके बाद पानी को छान लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और घूंट-घूंट कर पिएं। यह शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करेगा। यह शरीर की चर्बी को कम करने में बहुत कारगर है।
जीरे का पानी
वेट लॉस के दौरान अगर आप जीरा के पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं, तो यह एक प्राकृतिक फैट बर्न ड्रिंक बन जाती है। यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में बहुत कारगर है। आपको बस एक कप पानी में 1 छोटा चम्मच जीरा डालकर उबालना है। इसे छान लें और नींबू का रस निचोड़कर पिएं।
अजवाइन का पानी
जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, ऐसे लोगों के लिए यह बहुत कारगर ड्रिंक है। अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। रोज एक कप पानी में 1 छोटा चम्मच अजवाइन उबालकर, छानकर पीने से मेटाबॉलिज्म कई गुणा बढ़ जाता है। यह शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
