Marburg Virus: शरीर के इन हिस्सों से पानी की तरह बहता है खून, कोरोना से खतरनाक वायरस के 5 संकेतों को भूलकर भी न करें इग्नोर

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 9, 2023, 10:11 AM IST

Marburg Disease Prevention: मारबर्ग वायरस रोग (एमवीडी) मारबर्ग वायरस के कारण मनुष्यों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। मारबर्ग वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द और गंभीर अस्वस्थता के साथ शुरू होती है। मारबर्ग वायरस रोग का मृत्यु दर अनुपात 88 प्रतिशत तक है, लेकिन अच्छी देखभाल के साथ यह बहुत कम हो सकता है। आइये जानते हैं इसके लक्षण, कारण और उपाय-

Marburg Disease Prevention: कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो गया है, भारत समेत कई देशों में कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। आशंका है कि कभी भी कोरोना की नई लहर आ सकती है। कोरोना से पीड़ित दुनिया के सामने मारबर्ग वायरस के रूप में एक नया संकट खड़ा हो गया है। इस खतरनाक वायरस ने यूएई के कई देशों के दरवाजे दस्तक दे दिए हैं, जिससे अलर्ट घोषित किया गया है।

Marburg Virus, Marburg Virus Symptoms, Marburg Virus Prevention

Marburg Virus symptoms: कोरोना जैसा घातक साबित हो सकता है मारबर्ग वायरस?

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी तंजानिया और इक्वेटोरियल गिनी देशों में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा मरीजों के साथ निकट संपर्क से बचने, दूषित सतहों को छूने और गुफाओं और खदानों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस, क्या हैं इसके लक्षण और इससे कैसे बचा जा सकता है।

End of Feed