Mango lover: प्रेग्नेंसी में इस तरह से खा सकती हैं आम, हेल्थ पर नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 7, 2023, 11:41 AM IST

Mango During Pregnancy: आम आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, पोटैशियम और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। ये सभी गर्भावस्था के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। आम फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जो कब्ज को रोकने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते गर्भावस्था में कब और कितना आम खाना सुरक्षित है।

5 Benefits of Eating Mango During Pregnancy: जब पता चलता है कि आप गर्भवती हैं, तो खाने-पीने के मामले में आप डॉक्टर बन जाती हैं। आपको अपने परिवार से जीवनशैली में बदलाव की सलाह मिलती है। इसमें क्या खाना है, क्या पीना है, कितना खाना है, किस समय खाना है, इसके बारे में सभी सलाह हैं। आपको अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों के आहार में क्या बदलाव करना चाहिए? क्या खाएं, खाने से क्या होता है? अनुभव बताने लगते हैं, तो इन सब के कारण गर्भवती स्त्री भ्रमित हो जाती है, विचलित हो जाती है कि क्या खायें क्या न खायें।

Mango During Pregnancy, Mango in Pregnancy

Mango During Pregnancy Hindi: प्रेग्नेंसी में आम खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर फल खाने के लिए कहते हैं, लेकिन कुछ फलों को खाने या न खाने के बारे में परिवार के सदस्यों के सुझाव आते हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय फल फलों का राजा 'आम ' है। आज हम प्रेग्नेंसी में आम के बारे में जानने जा रहे हैं कि आप प्रेग्नेंसी में आम खा सकती हैं या नहीं।

End of Feed