Lung Cancer: नियमित हुक्का पीने से हो सकता है फेफड़ों का कैंसर, समय रहते हो जाएं सावधान!

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 10, 2023, 10:45 AM IST

Hookah can cause lung cancer: हुक्का युवाओं के बीच एक मौजूदा चलन बन गया है। बहुत से लोग सोचते हैं कि हुक्का से कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन अब डॉक्टरों के मुताबिक हुक्का सिगरेट की तरह खतरनाक हो सकता है। आइये जानते हैं कि हुक्का पीने से फेफड़ो को किस प्रकार से नुकसान पहुंच सकता है ?

Hookah can cause lung cancer: भारत के साथ-साथ दुनिया में फेफड़े का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण धूम्रपान है। न केवल धूम्रपान करने वालों को कैंसर होता है, बल्कि धूम्रपान न करने वालों में भी फेफड़ों के कैंसर के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में खान-पान की बदलती आदतों के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खान-पान की गलत आदतें ( Eating Habits ) हैं तो गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इनमें सबसे गंभीर बीमारी फेफड़े का कैंसर है। यह बीमारी इतनी गंभीर है कि शुरूआती दौर में इसका पता लगाना मुश्किल होता है और एक बार हो जाने के बाद इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।

Hookah, armful effects of hookah, harmful effects of tobacco smoking

Harmful Effects of Hookah: हुक्का पीने से क्या साइड इफेक्ट होता है?

सभी जानते हैं कि धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक होता है। लेकिन अब हुक्का पीना युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। शीशा या हुक्का में अलग-अलग स्वाद होते हैं, पनपसंद, डबल सेब, पुदीना, नारियल, चॉकलेट कई जगहों पर उपलब्ध हैं। कई लोगों का मानना है कि हुक्का सिगरेट से कम हानिकारक होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शोध से अब यह साबित हो गया है कि हुक्का का भी शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। खासकर इससे लंग कैंसर का खतरा देखा जाता है।

End of Feed